मप्र : झगड़े के बाद पति की आंखों में फेवीक्विक डाला

रीवा, 20 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद उसे सबक सिखाने के लिए उसकी दोनों आंखों में उस समय फेवीक्विक (तुरंत जोड़ने वाला ग्लू) डाल दिया, जब वह गहरी नींद में सो रहा था। उसकी दोनों आखों की पलकें चिपक गईं। पीड़ित पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया का है। चोरहटा थाने के प्रभारी आर.के. पांडे ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि संतोष विश्वकर्मा पेशे से मोटर पंप मैकेनिक है। उसका अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी से आए दिन विवाद होता रहता था।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार की है। रात में संतोष जब सो रहा था, तभी उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने उसकी आंखों में फवीक्विक डाल दिया। गुरुवार सुबह जब संतोष सोकर उठा तो उसकी आंखें नहीं खुलीं।

पुलिस के अनुसार, आखें न खुलने पर संतोष ने शोर मचाया। शोर सुनकर जुटे पड़ोसियों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बताया। पुलिस के आने की बात सुनकर विजयलक्ष्मी आंगन के पिछले दरवाजे से भाग गई। पुलिस ने पीड़ित संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी आंखों की पलकों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

सिविल सर्जन एस.पी. सिंह परिहार का कहना है कि अभी ऑपरेशन नहीं किया जा सकता, क्योंकिपलकेंखराब हो सकती हैं। फिलहाल सिंकाई कर पलकों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी पांडे ने बताया कि अभी तक किसी ने संतोष की पत्नी विजयलक्ष्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493