‘वायसरायज हाउस’ की डबिंग कर रहीं हुमा

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ब्रिटिश-भारतीय ऐतिहासिक फिल्म ‘वायसरायज हाउस’ की डबिंग कर रही हैं। यह फिल्म गुरिंदर चड्ढा द्वारा निर्देशित है।

हुमा ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अभिनेत्री ने एक कागज की तस्वीर भी साझा की, जिसमें फिल्म के सभी संवाद लिखे हुए हैं। इन सभी को डब किया जाएगा।

हुमा 2013 की हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्युलस’ के हिंदी रीमेक में अपने भाई के साथ नजर आएंगी। इसका शीर्षक ‘दोबारा’ है। यह फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493