मोदी जून में अमेरिका जाएंगे

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर जून में अमेरिका जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री चार और पांच जून को अमेरिका में होंगे। उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के संबंध में हुई प्रगति पर विचार-विमर्श होगा।

बयान में कहा गया है, “बीते दो सालों में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के नेतृत्व में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग में मजबूती आई है। प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा का मकसद अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति को और मजबूत बनाना है।”

अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के स्पीकर पॉल रायन ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने का प्रधानमंत्री मोदी को न्योता दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493