छग : सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

अंबिकापुर, 20 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रिखी गांव में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारात दूल्हा-दुल्हन को साथ लेकर लौट रही थी। रिखी गांव में पहुंचने पर स्कार्पियो पलट गया। इस दुर्घटना में अन्य नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात बिश्रामपुर से उदयपुर सलका लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कार्पियो चालक नशे में धुत्त था। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे में दूल्हा वीरसिंह, दुल्हन रीता, वाहन चालक अमरनाथ और दुर्गाप्रसाद नामक एक शख्स की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493