उप्र में गर्मी से राहत, आम की फसलों को नुकसान

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार तड़के आई आंधी तथा बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को उमस से राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार तड़के आई आंधी के कारण तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

गुप्ता के मुताबिक, आंधी-पानी की वजह से खड़ी फसलों को हालांकि काफी नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 23.4 डिग्री और बांदा का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। लखनऊ से सटे मलीहाबाद इलाके में बड़े पैमाने पर आम के बागीचे हैं। आम व्यापारियों के अनुसार, आंधी से लगभग 10 प्रतिशत आम का नुकसान हुआ है।

आम व्यापारी एस.सी. शुक्ला ने आईएएनएस से बताया कि आंधी से नुकसान तो हुआ है, लेकिन अभी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। नुकसान 10 से 15 फीसदी तक होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493