मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, राघव जुयाल के साथ आगामी शो ‘डांस + सीजन 2’ के कुछ एपिसोड की मेजबानी करेंगे।
रेमो ने कहा, “इस बार सीजन 2 में दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज है। मैंने बहुत-सी योजनाएं बनाई हैं और मेजबानी उनमें से एक है। राघव और मेरे बीच पर्दे पर और इसके पीछे भी गजब का तालमेल है। जाहिर है बहुत मजा आने वाला है।”
उन्होंने कहा, “राघव को उनके हास्य के लिए जाना जाता है। जब दोनों साथ होंगे तो यकीनन हम मंच पर आग लगा देंगे।”
डांस शो के नए सीजन का प्रसारण जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।
dharmpath.com dharmpath