बीजिंग, 21 मई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके पाकिस्तानी समकक्ष ममनून हुसैन ने शनिवार को दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हुसैन ने एक संदेश में कहा कि चीन और पाकिस्तान हर घड़ी में सहयोग के सामरिक साझेदार हैं और दोनों देशों के संबंध पिछले 65 सालों में बदलती अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्थितियों की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
उन्होंने कहा कि चीन-पाकिस्तान ने मजबूत गति को बनाए रखा है और दोनों देशों के व्यावहारिक सहयोग और व्यक्ति से व्यक्ति के आदान-प्रदान में प्रगति देखी गई है।
हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल में एक महत्वपूर्ण साझेदार है और ‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे’ का निर्माण दोनों देशों के लिए साझा नियति वाले समुदाय को आकार देने की ठोस नींव रखेगा।
हुसैन ने शी को अपने संदेश में कहा, “चीन हमेशा से पाकिस्तान का भाई, अच्छा दोस्त और विश्वसनीय साझेदार साबित हुआ है।”
उन्होंने कहा, “हमारी दीर्घकालिक और निरंतर बढ़ती साझेदारी आपसी सम्मान, विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है।”
राष्ट्रपति ने कहा, “यह पिछली उपलब्धियों का जश्न मनाने और अपने भविष्य के लक्ष्यों और सपनों की ओर देखने का समय है।”
dharmpath.com dharmpath