वाशिंगटन, 21 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के संभावित प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुने गए तो बंदूक मुक्त क्षेत्र खत्म कर देंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने यह टिप्पणी शुक्रवार को केंटुकी राज्य के लुइसविले में नेशनल राइफल एसोसिएशन(एनआरए) के सम्मेलन में की।
अपने भाषण मे ट्रंप ने 2015 की उन घटनाओं का उल्लेख किया, जिनमें मौज-मस्ती के दौरान टेन्नेसी के दो सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी में चार नौसैनिकों की मौत हो गईं थी।
ट्रंप ने कहा, “हम बंदूक मुक्त क्षेत्र से मुक्ति दिलाने जा रहे हैं।” उन्होंने दलील दी कि पीड़ितों की हत्या इस वजह से हुई कि उन्हें हथियार ले जाने से रोक दिया गया था और इस वजह से वे अपना बचाव नहीं कर सके।
ये टिप्पणियां ऐसे समय में की गई हैं, जब एनआरए ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अनुमोदित किया है। इनके जारिए रियल-एस्टेट कारोबारी से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार बनने वाले ट्रंप विभाजनकारी प्राइमरी सत्र के बाद रिपब्लिकन पार्टी के रूढ़िवादियों से तालमेल बिठाना चाहते हैं।
ट्रंप का यह ताजा बयान उनके पहले की टिप्पणी के उलट है।
वर्ष 2012 में उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था, जब उन्होंने कनेक्टिकट के सैडी हूक एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद बंदूक से सुरक्षा के कड़े उपाय करने की घोषणा की थी। उस घटना में 20 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath