आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले 4 लोग गिरफ्तार

सटोरियों के पास से मोबाइल, एलसीडी, नकदी व पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए सटोरिए अरबपति बनने और महंगी कारों में घूमने के सपना पूरा करने के लिए सट्टा लगाते थे। पकड़े गए सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर गरिमा सिंह ने बताया कि जनपद में आईपीएल मैच पर सट्टे का कारोबार चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मनोज तिवारी ने एसपी (सिटी) और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह और शहर कोतवाली शशिकांत दीक्षित की टीम गठित की।

उन्होंने बताया कि टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि शहर कोतवाली के लक्ष्मीगेट इलाके में एक मकान में बड़े स्तर पर आईपीएल मैचों पर सट्टा चल रहा है। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और एक मकान में छापा मारा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चार सटोरियों को पकड़ लिया। एक सटोरिया गिरोह का सरगना है। पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ में अपना नाम प्रिंस शिवहरे, कृपाल सिंह और हैप्पी साहू बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493