टोक्यो, 21 मई (आईएएनएस)। जी-7 के वित्तमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक यहां पूर्वोत्तर जापान के सेंडई में शनिवार को संपन्न हो गई। लेकिन वैश्विक आर्थिक विकास दर सुधारने के लिए सार्वजनिक खर्च बढ़ाने के लिए समन्वित कदम उठाने और विदेशी मुद्रा दर पर एक राय नहीं बन पाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान और अमेरिका विदेशी मुद्रा बाजार को लेकर अपने मतभेद मिटा नहीं पाए। जापान अपनी मुद्रा येन में हाल में आई तेजी के बाद आवश्यकता पड़ने पर अपनी मौद्रिक तरलता जारी रखने पर विचार कर रहा है। जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी उदार नीति को चुस्त कर दिया है।
इस बीच जापान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक खर्च बढ़ाने का आह्वान किया, लेकिन जर्मनी ने इस सुझाव पर कोई उत्साह नहीं दिखाया।
रपटों में कहा गया है कि वित्त प्रमुखों के बीच नीतिगत मतभेदों की छाया जी-5 के नेताओं की अगले सप्ताह मध्य जापान के मी प्रांत में प्रस्तावित आईएसई-शिमा शिखर बैठक के परिणामों पर बनी रह सकती है।
वित्तमंत्रियों की बैठक के दौरान मंत्रियों ने सूचनाओं को साझा कर और कुछ वित्तीय लेन-देन के नियमों को सख्त बनाकर आतंकी समूहों को धन का प्रवाह रोकने की एक कार्ययोजना को मंजूरी देने पर सहमति जताई।
वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकरों ने कहा कि आतंकवाद, शरणार्थी संकट और यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के संभावित अलगाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने जोखिम की तरह हैं और ये आर्थिक वातावरण को जटिल बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath