शूटिंग विश्व कप : जीतू, प्रकाश अगले दौर में, हिना बाहर

म्यूनिख, 21 मई (आईएएनएस)। भारत के जीतू राय और प्रकाश नानजप्पा ने निशानेबाजी विश्व कप के क्वालीफाई दौर में 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। दोनों ने क्रमश: चौथा और 13वां स्थान प्राप्त किया। वहीं हिना सिंधु 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश नहीं कर पाई।

जीतू ने 562 का स्कोर कर चौथा स्थान हासिल किया तो वहीं, प्रकाश ने 555 का स्कोर कर 13वां स्थान हासिल किया। इनके अलावा ओमकार सिंह ने 547 का स्कोर किया।

अन्य स्पर्धाओं में 2008 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 626.2 का स्कोर कर 15वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में चेन सिंह ने 622.8 का स्कोर कर 41वां स्थान हासिल किया।

महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अनिसा सैयद ने 291 का स्कोर किया। रविवार को वह रेपिड फायर दौर में अपनी किस्मत अजमाएंगी। पुष्पांजलि ने 282 का स्कोर कर 61वां स्थान हासिल किया।

हिना को उपकरणों में समस्या के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।

महिला 10 मीटर एयर राइफल में पूजा घाटकर ने 417.4 का स्कोर कर 13वां स्थान हासिल किया। वहीं, अयनिका पॉल को 417.2 के स्कोर के साथ 16वां स्थान मिला।

अपूर्वी चंदेला 412.1 स्कोर के साथ 67वें स्थान पर रहीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493