अल्जीरिया में 6 आतंकवादी ढेर

अल्जीरियर्स, 22 मई (आईएएनएस)। अल्जीरिया सेना ने बौरा प्रांत में व्यापक स्तर पर चलाए गए अभियान के दौरान शनिवार को छह आतंकवादियों को मार गिराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह अभियान बौरा में एरिच जंगल के पास चलाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, फोरेंसिक जांच में मारे गए आतंकवादियों की पहचान हुई। इनमें से अधिकांश 1997 और 1998 में आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे।

सेना ने इस अभियान के दौरान चार कलाशनिकोव सबमशीन बंदूकें और एक आरपीके मशीन गन, एकसिमोनोव अर्धस्वचालित बंदूक और कुछ गोला बारूद बरामद किए।

गौरतलब है कि मंगलवार को शुरू हुए इस आतंकवाद रोधी अभियान के तहत अब तक आठ आतकंवादी मारे जा चुके हैं और एक को जीवित पकड़ लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493