नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान साफ रहेगा लेकिन रविवार शाम और सोमवार सुबह धुंध रहने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath