आलोचनाएं करने वाले मेरे सबसे बड़े प्रशंसक : अभिषेक

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिषेक बच्चन को अक्सर ट्विटर पर उपयोगकर्ताओं की आलोचनाओं व नकारात्मक टिप्पणियां झेलनी पड़ती हैं, लेकिन वह इसे कभी दिल पर नहीं लेते। उनका कहना है कि उन्हें ऐसे ट्विटर उपयोगकर्ताओं से कोई शिकायत नहीं है और उन्हें अपना ‘सबसे बड़ा प्रशंसक’ बताया।

उनसे पूछा गया कि ट्विटर पर मिलने वाली नकारात्मक टिप्पणियों पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होती है? जवाब में अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, “मुझे वो पसंद हैं।”

उन्होंने कहा, “वे मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं। वे दूसरे लोगों की तुलना में मेरे बारे में बात करने में ज्यादा समय बिताते हैं। इसलिए इस लिहाज से वे मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं। मैं बहुत विनीत महसूस करता हूं।”

बताते चलें कि एक बार एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने अभिषेक को ‘सबसे कम चर्चित सेलिब्रिटी’ बताया था और दूसरे ने उन्हें उनकी फिल्म ‘द्रोणा’ के लिए निशाने पर लिया था।

अभिषेक जल्द साजिद-फरहाद की फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैकलिन फर्नाडीज, लिसा हेडन व नरगिस फाखरी भी हैं। फिल्म तीन जून को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493