नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा को लेकर पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केरल विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की जीत के जश्न के दौरान 19-20 मई को अपने कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
केरल में त्रिशूर जिले के कोडुंगलूर निवासी भाजपा कार्यकर्ता वी.आर. प्रमोद पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर जीत के जश्न के दौरान हमला कर दिया था, जिससे बाद में उनकी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath