म्यांमार के कुछ सेक्टरों पर प्रतिबंध जारी रहेगा : केरी

नेपेडा, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने रविवार को म्यांमार की विदेशमंत्री आंग सान सू की के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनका देश म्यांमार के लोकतांत्रिक विकास के आधार पर कुछ सेक्टरों पर प्रतिबंध जारी रखेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केरी ने कहा कि अमेरिका ने हाल के दिनों में नई सरकार के प्रति अपने समर्थन के प्रतीक स्वरूप म्यांमार पर से कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। लेकिन कुछ सेक्टरों पर प्रतिबंध जारी रहेगा, क्योंकि कुछ लोगों को बदलने की जरूरत है।

केरी ने लोकतंत्र और विदेशी निवेश में म्यांमार को मदद करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि 2012 में अमेरिका सरकार ने शांति एवं राष्ट्रीय सुलह के लिए सामाजिक संगठनों को 1.20 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि दी है।

आंग सान सू की ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि म्यांमार उन अमेरिकी प्रतिबंधों से नहीं डरता, जिन्हें खास स्थिति के तहत लगाया गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन ये सभी प्रतिबंध वापस ले लिए जाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493