नींद आने के चलते डॉक्टर सामने से आ रही ट्रैक्टर को नहीं देख पाए और कार ट्रैक्टर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इलाहाबाद में मेजा रोड थाने के गो देवी इलाके के रहने वाले डॉ. अंकित श्रीवास्तव (32) पत्नी अनामिका और बेटे अंकिताश को लेकर अपने पारिवारिक मित्र राजकुमार सिंह निवासी थाना सराय गोतामा के साथ कार (वैगनआर यूपी 60 बीआर 7379) से छुट्टियां मनाने नैनीताल जा रहे थे।
झपकी आने की वजह से नैनीताल हाइवे पर बहेड़ी के जाम गांव के पास उनकी कार सामने जा रहे ट्रैक्टर में घुस गई। टक्कर काफी जोरदार थी। इसमें कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में डॉ. अंकित श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह (34) और राजकुमार के बेटे अनि सिंह की मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची बहेड़ी पुलिस ने घायलों और शवों को बाहर निकाला। ड्राइविंग और अगली सीट पर बैठी सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में अंकित की पत्नी अनामिका श्रीवास्वत, एक साल का बेटा अंकिताश, राजकुमार की पत्नी निर्मला सिंह और उनका बेटा आठ वर्षीय घायल हो गए। घायलों का बरेली महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इलाहाबाद उनके परिवार वालों को सूचना भेज दी है।
dharmpath.com dharmpath