मणिपुर : विद्रोहियों के हमले में 6 जवान शहीद

इंफाल, 22 मई (आईएएनएस)। मणिपुर के चंदेल जिले में रविवार को कोरकॉम विद्रोहियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिससे असम राइफल्स के छह जवान शहीद हो गए। कोरकॉम छह प्रतिबंधित विद्रोही संगठनों का सर्वोच्च संगठन है।

विद्रोही चार एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक लाइट मशीनगन एवं गोलाबारूद लेकर घटनास्थल से फरार हो गए।

खुफिया सूत्रों ने हालांकि मृतकों की संख्या सात बताई है, लेकिन असम राइफल्स एवं पुलिस मृतकों के सही आंकड़ों का खुलासा नहीं कर रही है।

असम राइफल्स के 29 जवान चंदेल जिले के जौपी मुख्य शिविर से होलेनगंज गांव पहुंचने ही वाले थे कि विद्रोहियों ने रिमोट कंट्रोल से बम विस्फोट कर दिया। इसके साथ ही विद्रोहियों ने गोलीबारी भी शुरू कर दी।

करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने अतिरिक्त बलों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया और विद्रोहियों की तलाश शुरू कर दी।

यहां की सीमा म्यांमार के साथ लगती है। इसी जिले में पिछले वर्ष चार जून को नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल-खापलांग एवं अन्य प्रतिबंधित संगठनों ने सैन्य टुकड़ी पर घात लगाकर हमल किया था, जिसमें डोगरा रेजीमेंट के 18 जवान शहीद हो गए थे और 14 अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493