केरल हिंसा के पीछे भाजपा-आरएसएस नेतृत्व : माकपा

तिरुवनंतपुरम, 22 मई (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालाकृष्णन ने रविवार को कहा कि केरल में माकपा के खिलाफ हिंसा बरपाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय नेतृत्व का हाथ है।

तिरुवनंतपुरम, 22 मई (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालाकृष्णन ने रविवार को कहा कि केरल में माकपा के खिलाफ हिंसा बरपाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय नेतृत्व का हाथ है।

माकपा के राज्य सचिव बालाकृष्णन ने पार्टी की एक बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि यहां और दिल्ली में पार्टी के खिलाफ संगठित हमला सुनियोजित था।

उन्होंने कहा, “भाजपा-आरएसएस को यहां विधानसभा चुनाव में करीब एक दर्जन सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें केवल एक सीट मिली है।”

उन्होंने कहा कि अपनी हताशा को बाहर निकालने के लिए “भाजपा-आरएसएस ने यहां और दिल्ली में हिंसा बरपाई है।”

उन्होंने कहा, “यह सुनियोजित हिंसा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और आरएसएस नेतृत्व के कहने पर फैलाई गई है।”

बालकृष्णन ने कहा कि अब तक भाजपा ने राज्य के आठ जिलों में 41 स्थानों पर हिंसा फैलाई है, जिसमें माकपा के 62 कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा चुका है और दो की हत्या कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि 25 घरों और 12 पार्टी कार्यालयों पर भी हमला किया गया।

माकपा नेता ने कहा, “कांग्रेस इस हमले पर मौन है। यहां तक कि प्रसाद के इस बयान के बाद भी कि वे माकपा को सड़कों पर देख लेंगे, कांग्रेस ने एक शब्द भी नहीं कहा।”

उन्होंने कहा, “हालांकि हमने अपने कार्यकर्ताओं से शांत रहने को कहा है। हमने इस हमले के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493