भावी गठबंधन फिलिस्तीन के साथ शांति का प्रयास करेगा : नेतन्याहू

नेतन्याहू ने जेरूसलम में अपने साप्ताहिक मंत्रिमंडलीय बैठक की शुरुआत में कहा, “वृहद गठबंधन फिलिस्तीन के साथ राजनयिक प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करता रहेगा।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पक्षों के साथ मिलकर इजरायल शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। उनका इशारा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतल अल-सीसी की ओर था, जिन्होंने गत सप्ताह वादा किया था कि यदि इजरायल फिलिस्तीन के साथ शांति वार्ता को फिर से बहाल करने की कोशिशों से सहमत होगा, तो वह इजरायल के साथ घनिष्ठ संबंध बनाएगा।

नेतन्याहू की सरकार पर अप्रैल 2014 में वार्ता असफल हो जाने के बाद फिर से वार्ता शुरू करने का अत्यधिक अंतर्राष्ट्रीय दबाव बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493