झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर उन्नाव गेट रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक युवक का शव मिला, जिसकी सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान 45 वर्षीय सूरज कुशवाहा पुत्र गंगाराम कुशवाहा निवासी भांडेरी गेट के रूप की। मृतक ने आत्महत्या की या हादसे का शिकार हो गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी ओर, झांसी-दिल्ली रेलवे लाइन पर करारी स्टेशन के नजदीक एक युवक का शव मिला, जिसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता हासिल नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लें कर पोस्टमार्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath