पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री तथा पूर्णिया व भागलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35 डिग्री तथा गया का 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath