मोदी ने ईरान दौरे पर हसन रूहानी से मुलाकात की (लीड-1)

तेहरान, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को यहां राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, “मोदी व रूहानी ने एकांत में मुलाकात की और विचारों का आदान-प्रदान किया।”

ईरान में चाबहार बंदरगाह के विकास को लेकर सोमवार को यहां भारत, ईरान व अफगानिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर होने वाला है।

इस दौरे के दौरान मोदी के एजेंडे में शीर्ष पर संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा व द्विपक्षीय व्यापार है। उनका यह दौरा सऊदी अरब के दौरे के करीब डेढ़ माह बाद हो रहा है।

मोदी यहां एक भारतीय सांस्कृति उत्सव का भी उद्घाटन करेंगे।

वह यहां देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सईद अली हुसैनी खामेनेई व राष्ट्रपति हसन रूहानी से वार्ता करेंगे।

मोदी का यह दौरा ईरान के ऊपर लगे प्रतिबंध हटाए जाने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के ईरान के साथ दोबारा संबंध बहाली के प्रयासों के चार माह बाद हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493