विदेशों में शानदार प्रदर्शन कर रहीं भारतीय मॉडल्स : कोको रोशा

बेंगलुरू, 23 मई (आईएएनएस)। कनाडायी सुपरमॉडल कोको रोशा का मानना है कि भारतीय मॉडल्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

उज्जवला रावत और लक्ष्मी मेनन जैसी भारतीय मॉडल्स ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।

रोशा ने ‘वर्ल्ड व्हिस्की डे’ के मौके पर आयोजित एक समारोह में आईएएनएस से कहा, “भारतीय मॉडल्स अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मुझे ‘लुक ऑफ द सीजन’ कहना नापसंद है, लेकिन उन्हें (डिजाइनर्स को) भारतीय मॉडल्स जैसी मॉडल्स की ही तलाश है।”

उन्होंने कहा, “व्यक्तित्व महत्वपूर्ण है। आप अच्छे लोग हैं। यही सबसे बड़ी बात है। आपका चेहरा सुंदर है, लेकिन व्यक्तित्व सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लोगों को इसलिए यहां की संस्कृति पसंद है।”

रोशा ने कहा कि सोशल मीडिया ने उनके जैसी मॉडल्स को अभिव्यक्ति का मौका दिया है।

क्या वह भारतीय डिजाइनर्स के साथ काम करना पसंद करेंगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर। मैं अभी नहीं बता सकती, लेकिन मैं स्थानीय डिजाइनरों के साथ काम करना चाहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493