श्रीनगर में आतंकवादी हमले में 2 पुलिसकर्मियों की जान गई

श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को आतंकवादी हमले में जूनियर स्तर के एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मोटरसाइकल पर सवार आतंकवादियों ने आज (सोमवार) श्रीनगर के जदीबल इलाके में मिलों के पास एक नाके पर पुलिस दल पर हमला कर दिया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मोटरसाइकल सवार आतंकवादियों को जब रुकने का संकेत दिया गया, तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं। इसमें एक सहायक सब इंस्पेक्टर और एक हवलदार की जान चली गई।”

अधिकारी के मुताबिक, “हमले के बाद आतंकवादी फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।”

महबूबा मुफ्ती की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद यह आतंकवादियों का पहला बड़ा हमला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493