केगाले जिले के अरानायाके व बुलाथकोहुपितिया में पिछले सप्ताह दो जबर्दस्त भूस्खलन हुए। केगाले में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक 57 है।
सेना की ओर से कहा गया है कि अरानायाके में तलाश अभियान अब भी जारी है, क्योंकि 135 से ज्यादा शव अब भी मलबे में दबे हुए हैं।
कई इलाकों में सोमवार को बारिश बंद रही। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा है कि लोगों को मानसूनी फुहारों के चहते सतर्क रहना होगा।
श्रीलंका में भीषण बाढ़ व भूस्खलन से करीब 5,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं और 2,50,000 से ज्यादा लोग अस्थायी शेल्टरों का रुख कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath