बिहार : व्यवसायी को गोली मारकर 8 लाख रुपये लूटे

सीवान, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया और उससे आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

सीवान, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया और उससे आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मछली व्यवसायी मखदुम सराय निवासी प्रदीप कुमार अपने घर से आठ लाख रुपये लेकर आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने जा रहा था, तभी बबुनिया मोड़ से आगे महाबीरी पथ पर एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उससे रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया और रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493