मेड्रिड, 23 मई (आईएएनएस)। स्पेन के कोच विसेंते डेल बोस्की ने एथलेटिक बिलबाओ फुटबाल क्लब के डिफेंडर इनिगो लेकुए को इस वर्ष होने वाले यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप के लिए टीम में शामिल किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लेकुए को स्पेन के 11 सदस्यों की टीम में सेल्टा के डिफेंडर जॉनी कास्त्रो के स्थान पर शामिल किया गया है। वह जून में फ्रांस का दौरा करने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण लेंगे।
इसके साथ ही वह फ्रांस में 10 जून से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में स्पेन की टीम में तैयारी में हिस्सा भी ले सकते हैं।
बोस्की ने टीम के जिन 11 सदस्यों की घोषणा की, उसमें लेकुए के साथी खिलाड़ी इनाकी विलियम्स का नाम भी शामिल हैं।
रियल मेड्रिड ओर एटलेटिको मेड्रिड से भी खिलाड़ी जून से पहले टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि वह 28 मई को होने वाले चैम्पियंस लीग फाइनल में खेलेंगे।
dharmpath.com dharmpath