चाबहार समझौते के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ईरान पहुंचे

तेहरान, 23 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी सोमवार को चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए यहां पहुंचे।

अफगानिस्तान की टोलो समाचार एजेंसी के मुताबिक, “राष्ट्रपति अशरफ गनी आज अंतर्राष्ट्रीय परिवहन और पारगमन गलियारे के लिए चाबहार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए यहां पहुंचे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को ईरान पहुंच चुके हैं। मोदी, गनी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

भारत और ईरान ने सोमवार सुबह इस रणनीतिक बंदरगाह के विकास के लिए तीन द्विपक्षीय समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

इस समझौते को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गहरे समुद्र जल वाले ग्वादर बंदरगाह के विकास का जवाब समझा जा रहा है, जिससे चीन के लिए हिंद महासागर में पहुंचने की सुविधा बढ़ गई है।

चाबहार बंदरगाह ग्वादर बंदरगाह से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे भारत को पाकिस्तान को घेरने तथा अफगानिस्तान के साथ व्यापार के लिए वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी।

भारत ने चाबहार से अफगानिस्तान तक पहुंचने वाले 220 किलोमीटर लंबे जरांज-डेलाराम राजमार्ग निर्माण पर पहले ही 10 करोड़ डॉलर खर्च कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493