मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में शाहरुख खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
गौरी की फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है।
उत्साहित आलिया ने गौरी का ट्वीट के जरिए शुक्रिया अदा किया।
आलिया ने लिखा, “आपको काफी याद करूंगी। शू्टिंग पूरी हुई। शुक्रिया।”
गौरी ने 2012 में आई फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से निर्देशन में कदम रखा था। इस फिल्म के जरिये श्रीदेवी की काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी हुई थी।
गौरी ने ट्वीट कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बारे में जानकारी दी और साथ ही आलिया को उनकी सबसे पसंदीदा कलाकार भी बताया।
‘इंग्लिश विंग्लिश’ की निर्देशक गौरी ने लिखा, “मेरी पसंदीदा कलाकार आलिया भट्ट के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी। मेरी गुड़िया आपके साथ शूटिंग के दिन याद आएंगे।”
dharmpath.com dharmpath