बेनक्यू भारतीय प्रोजेक्टर बाजार में शीर्ष पर कायम : रपट

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। ताईपे की प्रौद्योगिकी उत्पाद विपणन कंपनी बेनक्यू एक बार फिर भारतीय प्रोजेक्टर बाजार में सबसे बड़ी खिलाड़ी बन कर उभरी है। वर्ष 2016 की प्रथम तिमाही में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 25 फीसदी रही। यह जानकारी सोमवार को जारी वैश्विक सर्वेक्षण और परामर्श कंपनी फ्यूचरसोर्स कंसल्टिंग ने कही।

2015 में बेनक्यू की बाजार हिस्सेदारी सर्वाधिक 22.3 फीसदी थी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसका साल-दर-साल आधार पर 24 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 50 फीसदी से अधिक विस्तार हुआ।

तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों -फुल एचडी, हाई ब्राइटनेस 4000एएल4999एएल और शॉर्ट थ्रो प्रोजेक्टर- में भी कंपनी की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही।

बेनक्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक राजीव सिंह ने कहा, “यह भारत के उपयुक्त प्रौद्योगिकी, सेवा क्षमता और हमारी बिक्री और विपणन कोशिशों की व्यापक पहुंच पर बेनक्यू के विशेष ध्यान का परिणाम है।”

कंपनी ने 2015 में 50,000 से अधिक प्रोजेक्टर बेचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493