छग : वन अधिकारी की चलती कार में लगी आग, कूदकर बचे

रायपुर, 23 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के एक वन अधिकारी ए.के. द्विवेदी की सरकारी कार में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। उनकी कार उस समय राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके से गुजर रही थी।

द्विवेदी एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के पद पर कार्यरत हैं। आग लगी देख द्विवेदी ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि पास ही स्थित आईजी ऑफिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493