सीरिया में विस्फोटों में 74 मरे (लीड-1)

सीरिया के बंदरगाह शहर लटाकिया से 25 किलोमीटर दूर तटीय शहर जबलेह में हुए चार विस्फोटों में 45 लोग मारे गए।

दो विस्फोट जबलेह के मुख्य बस अड्डे के द्वार पर हुए, तीसरा बिजली सचिवालय के नजदीक, जबकि चौथा विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर ने जबलेह के राष्ट्रीय अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में किया।

जबलेह के विस्फोटों के बाद, चार बम विस्फोटों ने लटाकिया से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तटीय शहर टार्टस को दहला दिया।

सीरिया के राष्ट्रीय प्रसारक के मुताबिक, तीन बम विस्फोट टार्टस शहर के एक बस अड्डे के पास हुए। ये विस्फोट आत्मघाती हमलावरों और एक कार बम से हुए थे।

राष्ट्रीय प्रसारक के मुताबिक, बस अड्डे के पास एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जबकि दो आत्मघाती हमलावरों ने बस अड्डे के भीतर खुद को उड़ा लिया।

चौथा विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर ने टार्टस में बस अड्डे के नजदीक असद उपनगर में किया।

राष्ट्रीय प्रसारक के मुताबिक, टार्टस में हुए विस्फोट में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि एफएम रेडियो ‘शैम’ ने मेडिकल सूत्रों के हवाले से कहा है कि यहां हुए विस्फोट में 29 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

टार्टस और जबलेह में ये पहले विस्फोट हैं। पांच सालों से अशांत चल रहे इस देश के दोनों शहरों में इससे पहले मुख्यतौर पर शांति कायम थी।

राष्ट्रीय टीवी के मुताबिक, बम विस्फोटों के पीछे तुर्की समर्थित संगठन, अहरार अल-शाम का हाथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493