‘वियतनाम से हथियार प्रतिबंध हटने का असर रूस पर नहीं’

रूस के फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री-टेक्निकल कोऑपरेशन के उप प्रमुख अनातोल पुंचुक ने कहा, “वियतनाम के साथ हमारे संबंधों की प्रकृति रणनीतिक है और इसका विकास वियतनाम के नेतृत्व पर निर्भर करता है।”

पुंचुक ने कहा कि प्रतिबंध हटने का असर रूसी हथियारों के निर्यात पर नहीं पड़ेगा।

वियतनाम के तीन दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हनोई को घातक हथियारों को बेचने पर लगी पाबंदी पूरी तरह हटाने के वाशिंगटन के निर्णय के बारे में सोमवार को घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि वियतनाम रूसी हथियारों एक सबसे बड़ा खरीदार है और यह पनडुब्बी से लेकर युद्धपोत तक का आयात करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493