उप्र : बोलेरो पेड़ से टकराई, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बोलेरो जीप बांसी इटवा रोड पर जा रही थी। अचानक वह असंतुलित होकर बरगदवा मोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में बोलेरो में बैठी महाराजगंज जिले के बृमनगंज के ग्राम सिकंदरा निवासी रमेश की पत्नी लीलावती (25) की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 6 घायलों को फौरन इटवा अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेश की मां कुंती और उसकी 50 साल की सास ज्ञानमती समेत एक अन्य भी दम तोड़ दिया।

बाकी चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493