श्रीनगर में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

इससे पहले गोलीबारी की घटनाओं में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर के महाराजा बाजार क्षेत्र में दो आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने पर हमने इस सघन आबादी वाले क्षेत्र में घर-घर जाकर तलाशी ली, जिस दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनमें से एक आतंकवीदी की पहचान सैफुल्लाह के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान का नागरिक और जमात-उल-मुजाहिद्दीन का कमांडर था, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है।”

अधिकारी ने हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या ये आतंकवादी दो घातक गोलीबारी की घटनाओं में शामिल थे या नहीं। इन घटनाओं में पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शहीद हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493