मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। हालिया रिलीज फिल्म ‘सरबजीत’ के निर्माताओं में से एक अभिनेता जैकी भगनानी ने रणदीप हुड्डा को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता करार दिया है।
‘सरबजीत’ के सह-निर्माता जैकी का कहना है कि वह अब तक जितने कलाकारों से मिले हैं, उनमें रणदीप सबसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं।
उमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में रणदीप ने सरबजीत सिंह की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो गई।
जैकी के अलावा दीपशिखा देशमुख, भूषण कुमार और संदीप सिंह भी इसके निर्माता हैं।
जैकी ने फिल्म की सफलता पर सोमवार को ट्विटर पर इसकी पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने ट्वीट में कहा, “सरबजीत’ फिल्म क्या कमाल का अनुभव रही है। प्यार, समर्थन और सबसे महत्वपूर्ण इसकी टीम। शुक्रिया।”
जैकी ने कहा, “ऐश्वर्य से हमारा नाता बहुत पुराना है। एक बेहतरीन अभिनेत्री। वह इसकी हकदार हैं।”
उन्होंने कहा, “भाई रणदीप हुड्डा आप बेहद मतवाले, मजाकिया और ईमानदार हैं और मैं अब तक जिन प्रतिभाशाली कलाकारों से मिला हूं, आप उनमें सबसे प्रतिभाशाली हैं।”
dharmpath.com dharmpath