भागलपुर, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए।
भागलपुर, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए।
पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खेत और बगीचे में कुछ लोग काम कर रहे थे, तभी वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान शिवनारायणपुर थाना के मलखानपुर गांव निवासी अजीत उरांव, पिरपैंती थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी मुन्ना मोदी व वरुण मोदी तथा बुद्धुचक थाना क्षेत्र के उकगाड़ा गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान के रूप में की गई है।
कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी अरुणाभ चंद्र वर्मा ने कहा कि वज्रपात की इन घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath