‘नटसम्राट’ के लिए नाना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए : इरफान

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान ने मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ में अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

हाल ही में मराठी फिल्म ‘सैराट’ की स्क्रीनिंग पर इरफान ने ‘नटसम्राट’ के बारे में कहा, “यह उत्कृष्ट फिल्म है। मुझे लगता है कि इसके लिए नानाजी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिए। वैसे मैं निर्णायक नहीं हूं।”

महेश मांजरेकर द्वारा अभिनीत फिल्म ‘नटसम्राट’ ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कारोबार किया। फिल्म में नाना ने अनुभवी मंच कलाकार की भूमिका निभाई, जिसकी समीक्षकों ने भी सराहना की है।

दिलचस्प बात यह है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ‘पीकू’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जिसमें इरफान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एम जनवरी, 2016 को रिलीज हुई फिल्म ‘नटसम्राट’ अगले साल राष्ट्रीय पुरस्कार जीत सकती है।

क्षेत्रीय सिनेमा के महत्व के बारे में इरफान ने कहा, “क्षेत्रीय सिनेमा नए तरह के सिनेमा को जन्म दे रहा है। जिस तरह हॉलीवुड और हिंदी सिनेमा लोकप्रिय हो रहे हैं, उसी तरह क्षेत्रीय सिनेमा भी लोकप्रिय हो रहा है और मराठी सिनेमा इसका मुख्य उदाहरण है।”

इरफान इससे पहले बंगाली और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493