इंफाल, 24 मई (आईएएनएस)। मणिपुर में भयावह बाढ़ में दो बच्चों की मौत हो गई और कम से कम 15 मकान बह गए। लोगों का आरोप है कि प्रशासन संकट से निपटने में मदद करने में असफल रही है।
इंफाल पूर्व जिले में सात वर्षीया बच्चे की सोमवार को उस वक्त करंट लगने से मौत हो गई, जब क्यामगेई इलाके में भरे बाढ़ के पानी में उसका पांव बिजली के एक नंगे तार पर पड़ गया।
एक अन्य बच्चे की उखरुल जिले में डूबने से मौत हो गई है।
ग्रामीणों ने कहा, “हमने अधिकारियों को क्यामगेई में इंफाल नदी के तटबंध में दरार पड़ने से पहले ही सूचित कर दिया था। लेकिन कोई भी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण सामग्री लेकर नहीं पहुंचा। यहां तक कि आज भी अधिकारी व स्थानीय विधायक हमें देखने नहीं आए हैं।”
इंफाल पश्चिम जिले के क्यामगेई इलाके में 15 अतिरिक्त मकान बाढ़ में बह गए।
राज्य के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री गमथंग हाओकिप ने कहा कि एक कार्यकारी इंजीनियर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath