चीनी संस्कृति को बढ़ावा देने स्कूली किताबों में सुधार

शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लैंग्वेंज एंड कल्चर प्रेस के अध्यक्ष वैंग शूमिंग ने बताया, “हमारी चीनी पाठ्यपुस्तकों में पारंपरिक संस्कृति की जानकारी काफी कम है और इस संशोधन के माध्यम से इस कमी को पूरा करने की कोशिश की गई है।”

सितंबर 2013 में हुनान, हेनान, ग्वांगदोंग, लिओनिंग और अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों के विद्यार्थियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 18 चीनी पाठ्यपुस्तकों के पाठ्यक्रम को सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संशोधित किया गया है।

वैंग ने कहा कि संधोधित प्राथमिक स्कूल की किताबों का 30 प्रतिशत भाग और माध्यमिक स्कूल की किताबों का 40 प्रतिशत भाग अब पारंपरिक चीनी संस्कृति की जानकारी पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि इन संशोधित पाठ्य पुस्तकों का इस्तेमाल पूरे देश के करीब 40 लाख विद्यार्थी इस साल पतझड़ के मौसम से करने लगेंगे।

फुजियान नॉर्मल युनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ चाइनीज लैंग्वेज एंड लिटरेचर विभाग के प्रोफेसर सुन शाओझेन ने कहा कि ये नई पाठ्यपुस्तकें युवाओं को राष्ट्रीयता की भावना की ओर प्रेरित करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493