भाजपा, कांग्रेस का केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी और बिजली संकट के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष, सतीष उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली के नागरिकों के लिए पानी और बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें करनी पड़ी।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने आईएएनएस से कहा, “हमें लगता है कि दिल्ली के नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और बिजली है, लेकिन दिल्ली सरकार इन संसाधनों का सही प्रकार से प्रबंधन नहीं कर पा रही है।”

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली सरकार अधिक मांग वाले समय में निजी बिजली कंपनियों को कम खरीद की अनुमति देती है, जिसके कारण बिजली कटौती के अतिरिक्त वोल्टेज में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है।

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस की महिला इकाई ने भी केजरीवाल के आवास के बाहर बिजली और पानी संकट के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493