सोनोवाल ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

गुवाहाटी, 24 मई (आईएएनएस)। सर्बानंद सोनोवाल ने यहां मंगलवार को एक भव्य समारोह में असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हजारों समर्थक शामिल हुए।

सोनोवाल असम में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं।

सोनोवाल (53) ने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता हिमंत बिस्व सरमा के साथ पद की शपथ ली। सरमा पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए थे और असम में भाजपा को मिली जबर्दस्त चुनावी जीत के लिए उन्हें बहुत श्रेय दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह शहर के खानापारा रैली मैदान में रखा गया, जो चारों ओर लगाए गए भाजपा के झंडों से भगवा रंग में तब्दील हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।

इसके अलावा भाजपा शासी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता भी उपस्थित रहे।

राज्य में 15 वर्षो तक शासन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493