देश की आगामी आर्थिक योजना सचिव अर्नेस्टो पर्निया ने एक स्थानीय टेलीविजन को बताया, “हम देश में प्रजनन स्वास्थ्य कानून को स्थापित करने के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए प्रयासरत हैं जो आगामी प्रशासन के आर्थिक एजेंडे का महत्वपूर्ण घटक है।”
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण गरीबी कम करने का एक उपाय है।
नवीनतम जनगणना से पता चला है कि फिलीपींस की आबादी 2015 में 10 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं गरीबी दर 20 प्रतिशत से अधिक है।
अर्नेस्टो ने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर युवा जोड़े परिवार नियोजन कार्यक्रमों को लेकर उन्मुख हैं।
फिलीपींस के दैनिक अखबार ‘फिलीपींस स्टार’ ने अर्नेस्टो के हवाले से लिखा, ” रॉड्रिगो (मनोनीत राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते) प्रशासन की आर्थिक योजना का लक्ष्य समावेशी विकास है, जिसे हम इस समय गरीबी और असमानता को कम करने के विकास के नाम से जानते हैं।”
गौरतलब है कि फिलीपींस की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या कैथोलिक समुदाय से संबंध रखती है जो गर्भपात और गर्भनिरोधक का विरोध करते हैं।
dharmpath.com dharmpath