हरियाणा : ऑटोरिक्शा पर मेट्रो का गर्डर गिरा, 2 घायल

गुड़गांव, 24 मई (आईएएनएस)। रैपिड मेट्रो स्टेशन के निर्माण के दौरान यहां मंगलवार को एक गर्डर के चलती ऑटोरिक्शा पर गिरने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना में सुनील कुमार, जो ऑटोरिक्शा से कहीं जा रहे थे, के साथ ऑटोरिक्शा चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

उस ऑटोरिक्शा में सुनील कुमार के साथ उनकी महिला मित्र भी सवार थी।

अधिकारी ने कहा, “स्टेशन की छत को सहारा देने के लिए गर्डर रखा जा रहा था, तभी वह गिर पड़ा।”

यह घटना डबलट्री हिल्टन होटल के सामने बन रहे रैपिड मेट्रो स्टेशन पर हुई।

रैपिड मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया, “इस तरह की कोई भी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसके शिकार हुए लोगों की सहायता कर रहे हैं।”

प्रवक्ता ने आगे कहा, “कड़े सुरक्षा उपायों को लागू करने के बावजूद यह घटना हुई है। हमने जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार से इस पर विस्तृत रपट प्रस्तुत करने को कहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493