13 शहरों ने जीती फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता में जीते 13 नामों की घोषणा की। इस सूची में लखनऊ शीर्ष पर है।

ये शहर अब स्मार्ट सिटी बनने के लिए अगले चक्र के ‘इंडिया स्मार्ट सिटी चैलेंज’ में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

सूची की घोषणा करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि लखनऊ, जो पिछले वर्ष 20 मिशन शहरों की पहली सूची में शामिल नहीं हो पाया था, उसने अपनी स्मार्ट सिटी योजना की गुणवत्ता सुधारी है। इस फास्ट ट्रैक प्रतियोगिता में कुल 23 शहरों ने भाग लिया था।

अन्य शहर जो अगले दौर में पहुंचे हैं, उनमें वारंगल (तेलंगाना), शिमला (हिमाचल प्रदेश), चंडीगढ़, रायपुर(छत्तीसगढ़), न्यू टाउन कोलकाता (पश्चिम बंगाल), भागलपुर (बिहार), पणजी (गोवा), पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह), इम्फाल(मणिपुर), रांची (झारखंड), अगरतला (त्रिपुरा) एवं फरीदाबाद (हरियाणा) शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि ये 13 शहर फास्ट ट्रैक प्रतियोगिता में जो अंक अर्जित किए हैं, उसके और इस चुनौती के पहले दौर में जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों ने मानदंड तय किए थे, उनके आधार पर चुने गए हैं।

28 जनवरी को ‘इंडिया स्मार्ट सिटी चैलेंज’ के पहले दौर में 20 लक्ष्यों की जो घोषणा की गई थी, उसमें केवल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व हुआ था।

पहले 20 शहरों का चुनाव 98 शहरों में किया गया था।

इस बीच उत्तर प्रदेश के राय बरेली एवं मेरठ और जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू और श्रीनगर में प्रतिस्पर्धा बराबरी पर रही है। इन्हें अगले दौर में भाग लेने की इजाजत देकर इसका हल निकाला जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना की गुणवत्ता के आधार पर इन दोनों राज्यों में से एक-एक शहर का चयन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493