सिचुआन में 1,387 जंगली पांडा हैं, जो 10 साल पहले की तुलना में 15 फीसदी अधिक हैं। देश में पांडा की कुल आबादी का यह 74.4 फीसदी है।
ये पांडा 37 काउंटियों में 20 लाख हेक्टेयर की वन भूमि में रह रहे हैं।
साल 2015 के अंत तक प्रांत में विशाल पांडा के लिए 46 प्राकृतिक अभ्यारण्य का निर्माण किया गया।
विभाग के मुख्य अभियंता लुओ जियांगुओ ने कहा कि अगले पांच सालों में विशाल पांडा के लिए और अधिक अभ्यारण्य व पार्क बनाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath