सिद्धार्थ के ट्विटर पर 30 लाख प्रशंसक

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 30 लाख हो गई है। अभिनेता ने प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

सिद्धार्थ ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “30 लाख प्रशंसक होने से अच्छा महसूस कर रहा हूं। ट्विटर पर प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद।”

फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से मनोरंजन जगत में कदम रखने वाले सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, यहां वह प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करते हैं।

अभिनेता को हाल में फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित है। इसमें कैटरीना कैफ भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493