बीजिंग कठोरतम वाहन उत्सर्जन मानकों को अपनाएगा

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग में दिसंबर 2017 से नए वाहन उत्सर्जन मानकों को लागू करने की योजना बनाई गई है।

‘पीपुल्स डेली’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो ने कहा कि नया मानक दुनिया का सबसे कठोर मानक होगा।

वर्ष 2007 में बीजिंग ने अनलेडेड गैसोलीन (विशेष रूप से गैसोलीन) का उपयोग करने में बढ़त हासिल की थी।

2004 में बीजिंग ने बीजिंग द्वितीय गैसोलीन मानकों को स्थापित किया था।

वहीं 2005, 2008 और 2012 में बीजिंग ने बीजिंग तृतीय, बीजिंग चतुर्थ और बीजिंग पांचवें गैसोलीन मानकों को लागू किया था।

ब्यूरो के मुताबिक, बीजिंग में गैसोलीन मानक हमेशा से अन्य शहरों के मुकाबले एक या दो चरण आगे रहे हैं।

वहीं नवीनतम छठे बीजिंग मानक से वाहन हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन पांच प्रतिशत तक कम हो जाएगा।

बीजिंग ने 1 दिसंबर 2017 से इस नए मानक को लागू करने की उम्मीद जताई है।

इस नए मानक उत्सर्जन में 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आएगी।

माना जा रहा है कि 2022 तक बीजिंग में कुल वाहन उत्सर्जन प्रदूषण से 20 से 30 प्रतिशत कम हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493