रियल मेड्रिड 11वां चैम्पियंस लीग खिताब जीतेगा : लुका

मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने कहा कि उन्हें लगता है कि यूरोपियन फुटबाल चैम्पियंस को 11वां चैम्पियंस लीग खिताब जीतेगा।

मिलान में 28 मई को एटलेटिको मेड्रिड और रियल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लुका को अपनी टीम पर इस खिताबी जीत को हासिल करने का भरोसा है।

लुका ने मंगलवार को कहा, “हम जानते हैं कि यह मुकाबला काफी मुश्किल होने वाला है, लेकिन हम काफी आश्वस्त हैं और यह हमारे लिए एक बेहतरीन अवसर है।”

उन्होंने कहा, “हमें पूरे गर्व और विश्वास के साथ मैदान पर उतरना होगा। मैं 11वीं खिताबी जीत का इंतजार कर रहा हूं। हालांकि, इसमें दोनों टीमों के जीतने के अवसर 50-50 हैं।”

लिस्बन में दो वर्ष पहले हुए चैम्पियंस लीग फाइनल में हालांकि, रियल को एटलेटिको के खिलाफ जीत मिली थी। उस मुकाबले में भी लुका टीम में शामिल थे।

इस बारे में लुका ने कहा, “मेरे पास उस फाइनल मुकाबले की कई अच्छी यादें हैं। वह खेल हम लगभग हार गए थे। अंतिम कॉर्नर से मैं बॉल को लेते हुए आगे बढ़ा और सर्गियो ने इसे गोल में बदल दिया।”

लुका ने कहा, “इसके बाद हम खेल जीत गए और मैं इस बारे में सोच कर ही उत्साहित हो जाता हूं। हमें एक बार फिर एटलेटिको का सामना करना है और आशा है कि एक बार फिर वहीं परिणाम आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493